फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या में 13 केंद्रों पर सीबीएसई की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

अयोध्या में केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की कक्षा 10वीं की गणित और 12वीं की बायोटेक्कॉलजी, एंटरप्रेन्योरशिप जैसे विषय की परीक्षा शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। परीक्षा जिले के कुल 13 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई, जहां सुरक्षा और निगरानी की समुचित व्यवस्था रही। आज आयोजित परीक्षा में गणित के स्टैंडर्ड और बेसिक दोनों स्तरों के प्रश्नपत्र शामिल थे। केंद्रीय विद्यालय से परीक्षा देकर बाहर निकले विद्यार्थियों ने बताया कि प्रश्नपत्र संतुलित था और अधिकांश प्रश्न पाठ्यक्रम के अनुरूप थे। पेपर अच्छा हुआ और समय भी पर्याप्त मिला।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें