फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: कड़ी सुरक्षा में अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंची माता अमृतानंदमयी

कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच माता अमृतानंदमयी ट्रेन से अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन पहुंचीं। उनके आगमन को लेकर रेलवे स्टेशन और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। जीआरपी, आरपीएफ और स्थानीय पुलिस बल पूरी तरह मुस्तैद रहा। स्टेशन पर पहले से मौजूद श्रद्धालुओं और अनुयायियों ने उनका स्वागत किया। माता अमृतानंदमयी के अयोध्या आगमन को लेकर प्रशासन सतर्क रहा और भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष व्यवस्था की गई। सुरक्षा एजेंसियों ने स्टेशन परिसर में चेकिंग अभियान भी चलाया। आगमन के बाद वे अपने निर्धारित कार्यक्रम के तहत धार्मिक स्थलों के दर्शन-पूजन करेंगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें