उत्तर प्रदेश का बजट जारी होने के बाद अयोध्या के रिकाबगंज क्षेत्र में उद्यमियों और व्यापारियों में खासा उत्साह देखने को मिला। अयोध्या के विकास के लिए 100 करोड़ रुपये की घोषणा पर लोगों ने प्रसन्नता जताते हुए इसे रामनगरी के समग्र विकास की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। व्यापारियों ने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ध्यान रखा गया है, जिससे व्यापार और रोजगार को बढ़ावा मिलेगा। हालांकि कुछ व्यापारियों ने सुझाव भी दिए। उनका कहना था कि तेजी से बढ़ रहे ऑनलाइन व्यापार से स्थानीय कारोबार प्रभावित हो रहा है, इस पर नियंत्रण के लिए ठोस नीति बनाई जानी चाहिए। कुछ ने छोटे व्यापारियों को एमएसएमई में पंजीकृत करने की प्रक्रिया सरल करने और युवाओं को बिना ब्याज ऋण उपलब्ध कराने की मांग उठाई, ताकि स्वरोजगार को प्रोत्साहन मिल सके। अंत में सभी ने बजट की सराहना करते हुए योगी सरकार को धन्यवाद ज्ञापित किया।