फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: बाइक की आमने-सामने टक्कर में पिछौरा निवासी युवक की मौत

नरेंद्र आर्य Updated Sat, 18 Jul 2026 09:01 PM IST

क्षेत्र में बाइक की आमने-सामने हुई टक्कर में पिछौरा निवासी 30 वर्षीय सुनील कुमार की दर्दनाक मौत हो गई। टक्कर मारने के बाद दूसरा बाइक सवार मौके से भाग गया। जानकारी के अनुसार सुनील कुमार शनिवार शाम लगभग 7:30 बजे बाइक से घर जा रहे थे। किछुट्टी चौराहे के पहले सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने उन्हें टक्कर मार दी। सुनील गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़े। बाजार वासियों की सूचना पर 108 एम्बुलेंस ने उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तारुन पहुंचाया। वहां चिकित्सा अधिकारी डॉ. विकास सिंह व फार्मासिस्ट चंद्र प्रकाश वर्मा ने मृत घोषित कर दिया। सुनील के घर में 8 माह का बेटा है। सुनील के पिता राम सुभावन भारती किसान यूनियन के पदाधिकारी थे जिनका पिछले वर्ष दुर्घटना में ही निधन हुआ था। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। पुलिस जांच में जुटी है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें