फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अयोध्या: 14 घंटे की रिमांड के बाद दोनों आरोपी फिर जेल भेजे गए

नरेंद्र आर्य Updated Wed, 15 Jul 2026 11:47 PM IST

राम मंदिर दान चोरी प्रकरण में पुलिस ने 14 घंटे की रिमांड के बाद आरोपी रमाशंकर मिश्रा और सुभाष श्रीवास्तव को बुधवार को पुनः जिला कारागार में दाखिल करा दिया। दोनों आरोपी सुबह करीब 8:10 बजे रिमांड पर जेल से बाहर लाए गए थे। सूत्रों के अनुसार, रिमांड के दौरान पुलिस रमाशंकर मिश्रा को उसके किराए के मकान पर भी ले गई, जहां से एक बैग में रखे कुछ अहम दस्तावेज बरामद किए गए। पुलिस ने मकान के कमरे को सील कर दिया तथा वहां लगे सीसीटीवी कैमरों का डीवीआर भी अपने कब्जे में ले लिया। सूत्रों के मुताबिक, रिमांड के दौरान नकदी बरामद होने की भी चर्चा है, हालांकि पुलिस की ओर से इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। रिमांड अवधि पूरी होने से पहले ही दोनों आरोपियों को वापस जिला कारागार भेज दिया गया।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें