फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अटलजी के पैतृक गांव बटेश्वर का है बुरा हाल देखिये ग्राउंड जीरो से राहुल संपाल की रिपोर्ट

Thu, 10 Feb 2022 03:51 PM IST
प्रतीक्षा पांडे वीडियो डेस्क,अमर उजाला.कॉम

उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव में फिर से सत्ता पर काबिज होने के लिए भारतीय जनता पार्टी कोई कसर नहीं छोड़ना चाहती हैं। इसके लिए पार्टी अपने दिवंगत नेताओं के द्वारा किए गए कार्यों के अलावा उनके नाम को भी जमकर भुनाती हुई दिख रही है। चाहे वो पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी हो या फिर पूर्व सीएम कल्याण सिंह। लेकिन इन चुनावी शोरगुल में भारत रत्न स्व.अटल बिहारी वाजपेयी का गांव बटेश्वर अपनी बदहाली की कहानी खुद ही बयां कर रहा हैं। केंद्र में मोदी सरकार और राज्य में योगी सरकार होने के बावजूद पूर्व पीएम के गांव में न तो पक्की सड़क है न ही कोई स्कूल। स्थानीय लोगों को रोजगार के लिए भी आसपास के दूसरे गांवों पर निर्भर होना पड़ता है। राज्य सरकार ने वाजपेयी के गांव में एक कन्या महाविद्यालय और पूर्व पीएम का म्यूजियम बनाने की घोषणा जरूर की है। लेकिन धरातल पर सिवाय घोषणा के कुछ भी नजर नहीं आ रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें