फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: सपा विधायक के आवास पर हंगामे के बाद आवास पर सन्नाटा, बंद कमरे में चलती रही रणनीति

सपा विधायक महाराजी देवी के आवास पर मंगलवार रात हुए हंगामे के बाद बुधवार को बाहर सन्नाटा पसरा रहा, लेकिन अंदर हलचल तेज रही। विधायक पुत्र अनुराग प्रजापति दिनभर समर्थकों संग बंद कमरे में घटना को लेकर चर्चा और आगे की रणनीति बनाने में जुटे रहे। आवास के बाहर समर्थकों और स्थानीय लोगों की आवाजाही भी बनी रही। अनुराग प्रजापति ने आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग करते हुए कहा कि घटना के समय विधायक महाराजी देवी लखनऊ में थीं और अभी वहीं हैं। वह पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव से मुलाकात कर पूरे घटनाक्रम की जानकारी देंगी। इसके बाद अमेठी पहुंचकर आगे का निर्णय लिया जाएगा। इधर, घटना को लेकर जिले का राजनीतिक माहौल भी गरमा गया है। चर्चा है कि समर्थक बड़ी संख्या में जुटकर अमेठी कोतवाली का घेराव कर सकते हैं, हालांकि प्रशासन की ओर से इसकी कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें