फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: मंगलसूत्र लूटने वाले बदमाशों से पुलिस की मुठभेड़, एक घायल

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 26 May 2026 10:28 PM IST

रामबारी मजरे सराय महेशा निवासी सिताला से मंगलवार को दिनदहाड़े बाइक सवार बदमाशों ने मंगलसूत्र लूट लिया। शोर मचाने पर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बदमाश वहां से निकल चुके थे। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी। सीसीटीवी कैमरों और मोबाइल लोकेशन के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों की पहचान की। देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास पुलिस टीम और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई। मुठभेड़ में एक बदमाश के पैर में गोली लगने से वह घायल हो गया, जबकि दूसरे को पुलिस ने दौड़ाकर पकड़ लिया। घायल बदमाश को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सिताला ने बताया कि वह अपनी बहन माया देवी के साथ ई-रिक्शा से मायके भीरा जा रही थीं। मोजमगंज पुल से भीरा जाने वाले कच्चे रास्ते पर दोनों पैदल जा रही थीं। इसी दौरान काले रंग की बाइक पर सवार दो युवक पीछे से पहुंचे और झपट्टा मारकर उनके गले से मंगलसूत्र लूट लिया। वारदात के दौरान संतुलन बिगड़ने से वह सड़क पर गिर गईं और शोर मचाने लगीं। आसपास के लोग मौके पर पहुंचे, लेकिन तब तक बाइक सवार युवक वहां से जा चुके थे। घटना के बाद पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली। एसपी सरवणन टी ने बताया कि फुटेज और मोबाइल लोकेशन के आधार पर आरोपियों की पहचान जायस के खरौली गांव निवासी बंधन सिंह और नॉन वर्मा के रूप में हुई। दोनों की तलाश की जा रही थी। खोजबीन के दौरान उनकी देर शाम नसीराबाद मार्ग पर रेलवे क्रॉसिंग स्थित नौगजी के पास उनकी लोकेशन मिली। एसओजी प्रभारी अनूप सिंह और जायस पुलिस ने घेराबंदी की। पुलिस टीम को देखकर बदमाशों ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में बंधन सिंह के पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरे आरोपी नॉन वर्मा को दौड़ाकर गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में दोनों ने लूट की वारदात स्वीकार की है। बताया कि बंधन सिंह पर पहले से आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें