फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: गोमती नदी में नहाते समय डूबा किशोर, एसडीआरएफ तलाश में जुटी

Ishwar Ashish Bhartiya Updated Wed, 03 Jun 2026 09:10 AM IST

अमेठी जिले के बाजारशुकुल क्षेत्र के तेतार गांव निवासी 15 वर्षीय मनीष मंगलवार शाम गोमती नदी में नहाते समय डूब गया। घटना सत्थिन घाट की है। सूचना मिलने पर पुलिस पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक तलाश कराई गई, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बुधवार सुबह अयोध्या से पहुंची एसडीआरएफ टीम ने भी नदी में खोज अभियान शुरू कर दिया। जानकारी के अनुसार मनीष मंगलवार शाम करीब चार बजे अपने चार दोस्तों के साथ सत्थिन घाट पर नहाने गया था। नहाते समय अचानक उसका पैर फिसल गया और वह गहरे पानी में चला गया। साथ मौजूद किशोरों ने शोर मचाया, लेकिन तब तक वह नदी में डूब चुका था। साथी घर पहुंचे और घटना की जानकारी परिजनों को दी। सूचना मिलते ही पिता रज्जन समेत परिवार के अन्य सदस्य घाट पर पहुंच गए। पुलिस को सूचना दी गई, जिसके बाद अमेठी और अयोध्या जनपद की पुलिस मौके पर पहुंची। स्थानीय गोताखोरों की मदद से देर शाम तक नदी में तलाश कराई गई, मगर सफलता नहीं मिली। बुधवार सुबह एसडीआरएफ टीम ने नदी के विभिन्न हिस्सों में खोज अभियान शुरू किया। पुलिसकर्मी भी मौके पर मौजूद रहे। चौकी इंचार्ज सत्थिन धीरेंद्र कुमार त्रिपाठी ने बताया कि किशोर की तलाश जारी है। एसडीआरएफ टीम नदी में सर्च अभियान चला रही है। अभियान पूरा होने तक खोजबीन जारी रहेगी। घटना के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी चिंता का माहौल है। ग्रामीण लगातार घाट पर पहुंचकर अभियान की जानकारी लेते रहे। किशोर के सकुशल मिलने की उम्मीद में परिवार और ग्रामीणों की निगाहें खोज अभियान पर टिकी हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें