फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO: Amethi: अखिलेश यादव बोले- चाल, चरित्र व चेहरा मध्य प्रदेश के साथ ही बलिया व बिहार से हुआ उजागर

यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री व सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव बुधवार को अमेठी पहुंचे। वह जगदीशपुर के पास बनबरिया, चांदगढ़ में सपा नेता जहूर अहमद के घर बेटी की शादी के बाद आशीर्वाद देने पहुंचे थे। इसके बाद वह सपा के जिला अध्यक्ष राम उदित यादव के घर मुसाफिरखाना में उनके बेटे व बहू को आशीर्वाद देने गए। मीडिया से मुखातिब हुए सपा अध्यक्ष ने भाजपा को घेरने में कोई कसर नहीं छोड़ी। मुस्कुराते हुए कहा कि चाल, चरित्र व चेहरा न केवल मध्य प्रदेश में बल्कि बलिया व बिहार में उजागर हुआ है। उन्होंने कर्नल सोफिया के मुद्दे पर भाजपा को जमकर घेरा। वहीं, अन्य कई मुद्दों पर बयान दिया। इस दौरान बड़ी संख्या में सपा समर्थक मौजूद रहे। वहीं, कई जगहों पर सपा कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रीय अध्यक्ष का स्वागत किया। बता दें कि मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार के मंत्री विजय शाह ने करनल सोफिया पर अभद्र बयान दिया था जिसके बाद उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें