फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में महिला से लूट और हत्या के प्रयास का 12 घंटे में खुलासा, दो गिरफ्तार

जायस कोतवाली क्षेत्र के रानीगंज मवई आलमपुर गांव में महिला से लूट और हत्या के प्रयास की घटना का पुलिस ने 12 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद किए हैं। एक आरोपी अभी फरार है, जिसकी तलाश में पुलिस की टीमें दबिश दे रही हैं। मंगलवार शाम गांव निवासी अंकिता घर में अकेली थीं। आरोप है कि इसी दौरान तीन युवक छत के रास्ते घर में घुस आए। उन्होंने महिला के साथ मारपीट कर अलमारी की चाबी ले ली और उसमें रखे सोने-चांदी के गहने तथा 10 हजार रुपये नकद लेकर फरार हो गए। विरोध करने पर आरोपियों ने दुपट्टे से गला दबाकर उनकी हत्या का प्रयास भी किया। घायल महिला को उपचार के लिए रायबरेली जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बुधवार को महिला के पति की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू की। पूछताछ और महिला द्वारा बताए गए हुलिये के आधार पर आरोपियों की पहचान गांव के ही अरमान, इमरान और दुर्गेश के रूप में हुई। पुलिस ने अरमान और दुर्गेश को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से लूटे गए सोने-चांदी के जेवर बरामद हुए हैं, जिनकी कीमत करीब पांच लाख रुपये बताई जा रही है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार ने पुलिस कार्यालय सभागार में घटना का खुलासा करते हुए बताया कि फरार आरोपी इमरान की गिरफ्तारी के लिए पांच टीमें लगाई गई हैं। उन्होंने कार्रवाई करने वाली जायस पुलिस और एसओजी टीम को 15 हजार रुपये नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें