कोटे के चयन को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। कोरम के अभाव में बैठक स्थगित कर दी गई। बुधवार को विकास खंड के बहोरखा स्थित पंचायत भवन पर कोटे के चयन को लेकर बैठक हुई। जिसमें ग्रामसभा के आठ सौ महिला पुरुष पहुंचे। बैठक में एडीओआईएसबी मनीराम सरोज ने कोटे के चयन में प्रत्याशी को लेकर मानक पढ़कर सुनाया, जिस पर कोई प्रत्याशी खरा नहीं उतर सका। इस बीच पंचायत भवन के बाहर जमा सैकड़ों की संख्या की भीड़ में दो पक्षों में जमकर मारपीट हो गई। सूचना पर नायब तहसीलदार गौरीगंज अनुश्री त्रिपाठी और कोतवाली प्रभारी मुसाफिरखाना मौके पर पहुंच कर वहां का हालात संभाल लिया और कोरम अभाव के चलते बैठक स्थगित कर दी गई। एडीओ पंचायत राम दीन ने बताया कि प्रत्याशियों द्वारा कोरम पूरा न होने के कारण बैठक स्थगित हुई। अगले बीस कार्य दिवस में पुनः चयन को लेकर बैठक होगी।