फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: अमेठी में गोकश से पुलिस की मुठभेड़, पैर में लगी गोली; छह साथी भी दबोचे गए

अमेठी के इन्हौना थाना क्षेत्र में शुक्रवार देर रात पुलिस और गोकश के बीच मुठभेड़ हो गई। जवाबी कार्रवाई में मुख्य आरोपी जुनैद अहमद के पैर में गोली लगी। उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया, जहां उपचार चल रहा है। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके छह साथियों को भी गिरफ्तार कर लिया। सभी करनगांव में हुई गोकशी की वारदात में शामिल बताए जा रहे हैं। घटना गन्दनाला-सेमरौता मार्ग की है। पुलिस को सूचना मिली कि करनगांव की घटना में वांछित जुनैद इलाके से निकलने की तैयारी में है। खबर मिलते ही इन्हौना थाना प्रभारी टीम के साथ सक्रिय हुए। घेराबंदी की गई। स्थिति को देखते हुए जायस और मोहनगंज थानों की फोर्स भी मौके पर पहुंची। पुलिस के अनुसार, खुद को चारों ओर से घिरा देख आरोपी ने फायरिंग शुरू कर दी। जवाब में पुलिस ने भी गोली चलाई। इसी दौरान जुनैद के पैर में गोली लगी और वह गिर पड़ा। जवानों ने उसे हिरासत में लिया और तत्काल अस्पताल पहुंचाया। मौके से एक तमंचा, दो जिंदा कारतूस, एक मोटरसाइकिल और पशु वध में प्रयुक्त उपकरण बरामद किए गए। फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए। बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर जांच आगे बढ़ाई जा रही है। पुलिस ने घायल आरोपी से पूछताछ की। उसके बयान के आधार पर विभिन्न स्थानों पर दबिश दी गई। कार्रवाई में छह अन्य आरोपियों को पकड़ा गया। सभी पर आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक प्रक्रिया शुरू की गई है। अपर पुलिस अधीक्षक ज्ञानेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि मुठभेड़ के दौरान एक आरोपी घायल हुआ है। उसका उपचार जारी है। शेष आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। करनगांव की घटना से जुड़े हर पहलू की पड़ताल हो रही है। इलाके में सतर्कता बढ़ा दी गई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें