अमेठी में पुलिस ने शुक्रवार रात बड़ी सफलता हासिल करते हुए 50 हजार रुपये के इनामी गोतस्कर को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार किया है। बदमाश की पहचान चंदौली निवासी मनीष उर्फ गणेश उर्फ मिन्टू पुत्र शिवलाल के रूप में हुई है। मुठभेड़ में उसके बाएं पैर में गोली लगी, जिसके बाद उसे उपचार के लिए अस्पताल भेजा गया। पूछताछ में मनीष ने हाल ही में मवइया मंगरा क्षेत्र में अपने साथियों के साथ गोतस्करी करने की बात स्वीकार की। वो पुलिस से बोला कि सर गलती हो गई, माफ कर दो।