फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शराब के नशे में धुत महिलाओं और पुरुषों में बीच सड़क हुई मारपीट, जमकर चले लात-घूंसे और डंडे

अमेठी में रविवार रात शराब के नशे में धुत एक ही परिवार की महिलाओं और पुरुषों के बीच जमकर लाठी-डंडे और लात-घूंसे चले। सड़क पर करीब 10 मिनट तक चले इस बवाल से दोनों ओर जाम की स्थिति बन गई। राहगीर मूकदर्शक बने तमाशा देखते रहे। घटना शहर कोतवाली क्षेत्र स्थित सुलभ शौचालय के पास हुई। यहां शौचालय मेट के एक पारिवारिक कार्यक्रम में जुटे रिश्तेदारों ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में पहले गाली-गलौज हुई। फिर महिलाएं और पुरुष आपस में भिड़ गए। घटना की जानकारी स्थानीय लोगों ने थाने को दी। पुलिस को आता देख अधिकांश लोग मौके से भाग गए। पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें