फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सैफई स्पोर्ट्स कॉलेज में चयनित हुआ अमेठी का लाल विष्णु, शिक्षकों और क्षेत्रवासियों में खुशी

अमेठी में कंपोजिट विद्यालय, कठौरा के छात्र विष्णु जोगी का चयन मेजर ध्यानचंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई (इटावा) में कक्षा नौ में प्रवेश के लिए हुआ है। छात्र की उपलब्धि पर शिक्षकों और क्षेत्रवासियों ने खुशी जताई है। हसनगंज कठौरा निवासी सुमेरे के पुत्र विष्णु जोगी ने कक्षा आठ उत्तीर्ण करने के बाद उत्तर प्रदेश स्पोर्ट्स कॉलेज सोसायटी की चयन प्रक्रिया में सफलता हासिल की। कबड्डी प्रतियोगिता के पुरुष वर्ग में राज्य स्तर पर दूसरा स्थान प्राप्त करने के आधार पर उनका चयन किया गया है। विष्णु की सफलता में प्रधानाध्यापक चंद्रशेखर सिंह, सहायक अध्यापक एवं कोच अविनाश पासी तथा खंड शिक्षा अधिकारी राम ललित के मार्गदर्शन की महत्वपूर्ण भूमिका रही। चयन की सूचना मिलने पर विकास क्षेत्र के शिक्षकों ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचकर छात्र को मिठाई खिलाई और फूल-माला पहनाकर सम्मानित किया। इस अवसर पर एआरपी अरविंद पांडेय, वीरेंद्र वर्मा, अभिषेक पांडेय सहित बीआरसी और एआरपी जगदीशपुर का स्टाफ मौजूद रहा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें