यूपी के अमेठी में मोहनगंज इलाके में रविवार शाम दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। यहां तेज रफ्तार ई रिक्शा और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि टक्कर के बाद बाइक सवार एक युवक उछलकर खेत में गिरा, जबकि साथी सड़क पर गिर गया। हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि साथी गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। हादसे के सीसीटीवी सामने आया है। मोहनगंज क्षेत्र के अगौना गांव निवासी मोनू अपने साथी सुमित के साथ बाइक से कहीं जा रहा था। रास्ते में तेज रफ्तार ई रिक्शा से उसकी बाइक की आमने-सामने भीषण टक्कर हो गई। हादसा इतना भयानक था कि मोनू बीच सड़क पर जा गिरा, जबकि सुमित उछलकर दूर खेत में जाकर गिरा। हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय ग्रामीणों ने एंबुलेंस की मदद से दोनों घायलों को तिलोई सीएससी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने जांच के बाद मोनू को मृत घोषित कर दिया। जबकि गंभीर रूप से घायल सुमित को बेहतर इलाज के लिए रायबरेली जिला अस्पताल के लिए रेफर किया गया है। घटना पास के एक मकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। मृतक मा की मां की तहरीर पर पुलिस ने ई रिक्शा चालक के खिलाफ संबंधी धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।