फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: दवा लेने निकले बुजुर्ग का गोमती नदी में मिला शव, जांच शुरू

ishwar ashish Updated Wed, 27 Nov 2024 03:30 PM IST

दवा लेने के लिए मंगलवार को निकले एक बुजुर्ग का शव संदिग्ध हालात में गोमती नदी में बुधवार को मिला है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। बाजारशुकुल थाना क्षेत्र के जमुवारी मजरे हसनपुर तिवारी गांव निवासी राजकरन (90) मंगलवार को घर से दवा लेने सत्थिन चौराहे के लिए निकले थे। देर शाम तक जब राजकरन नहीं लौटे तो परिजनों ने तलाश शुरू की। लेकिन कहीं पता नहीं चला। बुधवार सुबह परिजन तलाश कर रहे थे, इसी बीच अयोध्या बार्डर पर गोमती नदी में शव मिलने की जानकारी हुई। परिजनों ने मौके पर पहुंच कर चप्पल व तंबाकू रखने वाली चुनौटी से शव की पहचान की। इसी बीच अयोध्या जिले के कुमारगंज व अमेठी के बाजारशुकुल थाने की पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने नाव से पहुंच कर शव को नदी के किनारे पहुंचाया, समाचार लिखे जाने तक परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी लेकिन सवाल उठ रहे हैं कि रामकरन दवा लेने निकले थे तो नदी तक कैसे पहुंचे। एसओ दयाशंकर मिश्र ने बताया कि अयोध्या जनपद के कुमारगंज थाने की सीमा में शव बरामद हुआ है। परिजनों के सुविधा के लिए शव का पोस्टमार्टम अमेठी में कराया जा रहा है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें