फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : Amethi: चोरी के 29 स्मार्ट मोबाइल फोन संग अंतर्जनपदीय चोर गिरफ्तार

अमेठी जिले के जामों कस्बे में संचालित मोबाइल शॉप पर 14 फरवरी की रात हुई चोरी का मंगलवार को पुलिस ने खुलासा कर दिया। स्वाट व पुलिस टीम ने पकड़े शातिर के पास पुलिस ने 29 स्मार्ट मोबाइल फोन बरामद किया है। बरामद फोन की कीमत पुलिस करीब पांच लाख रुपये बता रही है। इतना ही नहीं पकड़े गए शातिर पर फतेहपुर जिले के अलग-अलग थानों में 11 अपराधिक केस भी दर्ज है। जामों थानाक्षेत्र के पूरे विश्राम का पूरवा मजरे उमराडीह गांव निवासी शशिघर मिश्रा उर्फ राहुल मिश्रा के मोबाइल शॉप पर 14 फरवरी रात छत की दीवार काट मौजूद 35 स्मार्ट मोबाइल फोन, 01 डमी मोबाइल फोन, 01 लैपटाप पुराना मय चार्जर व 14,600 रुपये चोरी हुआ था। मामले में केस दर्ज कर पुलिस जांच में जुटी थी। चोरी का सीसीटीबी फुटेज भी पुलिस को जांच के दौरान मिला था। मंगलवार को स्वाट टीम प्रभारी अनूप सिंह व उपनिरीक्षक संजीव कुमार ने भोए बाजार के पास संदिग्ध हालात में मौजूद फतेहपुर जिले के खखरेरू थानाक्षेत्र के मोदीपुर मजरे उरहा गांव निवासी मोनू पाल को गिरफ्तार किया। मोनू के पास मौजूद बैग में पुलिस को 29 स्मार्ट मोबाइल फोन, 01 डमी मोबाइल फोन व 01 लैपटाप मय चार्जर बरामद हुआ। पूछताछ में पहले तो मोनू पुलिस को गुमराह करता रहा लेकिन कड़ाई से पूछताछ में उसने जामों कस्बा स्थित मोबाइल दुकान में चोरी करने बात स्वीकार करते हुए बरामद मोबाइल उसकी दुकान से चोरी किया हुआ है। छह मोबाइल उसने राह चलते लोगों को बेच दिया है। एसएचओ विनोद सिंह ने बताया कि मोनू पर फतेहपुर व खखरेरू थाने में 11 अपराधिक केस दर्ज है। चोरी की बात स्वीकार करने के बाद उसका चालान कोर्ट भेजते हुए कार्रवाई की जा रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें