फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amethi: अग्निशमन सेवा दिवस पर शहीदों को दी श्रद्धांजलि, शहर में निकाली गई जागरूकता रैली

अग्निशमन सेवा दिवस के मौके पर सोमवार को जगदीशपुर में शहीद अग्निशमन कर्मियों को श्रद्धांजलि अर्पित कर भावपूर्ण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मोमबत्तियां जलाकर और पुष्पांजलि अर्पित कर की गई, जिसमें अग्निशमन अधिकारियों और कर्मचारियों ने भाग लिया। अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह ने शहीदों के चित्र पर माल्यार्पण करते हुए सेवा भावना को सर्वोपरि रखने का आह्वान किया। इसके बाद शहर में अग्निशमन विभाग द्वारा जन-जागरूकता रैली निकाली गई, जिसमें दमकल गाड़ियों के सायरन के साथ शहर के मुख्य मार्गों से होकर जुलूस निकला। रैली में अग्निशमन कर्मियों ने बैनर और पोस्टर के माध्यम से आग से बचाव के उपायों की जानकारी दी और लोगों को सतर्क रहने की अपील की। इस अवसर पर स्थानीय नागरिकों, स्वयंसेवी संस्थाओं और स्कूली छात्रों ने भी भागीदारी की और ‘अग्नि सुरक्षा, जीवन रक्षा’ जैसे नारे लगाए। मुंबई अग्निकांड की स्मृति में मनाया जाता है सेवा दिवस हर वर्ष 14 अप्रैल को अग्निशमन सेवा दिवस 1944 में मुंबई बंदरगाह पर हुए भीषण अग्निकांड में शहीद हुए 66 वीर अग्निशमनकर्मियों की स्मृति में मनाया जाता है। एफएसओ ओपी सिंह ने बताया कि इस सप्ताह कस्बे में तीन दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम, मॉक ड्रिल और प्रशिक्षण सत्र आयोजित किए जाएंगे। दो नई दमकल गाड़ियों की सौगात, रेस्क्यू ऑपरेशन में मिलेगी बड़ी सहूलियत जगदीशपुर को अग्निशमन सेवा दिवस पर दो नई दमकल गाड़ियां मिली हैं। अग्निशमन अधिकारी ओपी सिंह ने बताया कि यह गाड़ियां एसपी अपर्णा रजत कोशिक के प्रयास से प्राप्त हुई हैं। इनमें से एक 4500 लीटर क्षमता की है जबकि दूसरी रेस्क्यू कार्यों के लिए विशेष रूप से तैयार की गई है। इससे आपातकालीन स्थितियों में बचाव कार्यों को और तेज़ और सटीक तरीके से अंजाम दिया जा सकेगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें