अमेठी जिला मुख्यालय गौरीगंज व अन्य क्षेत्रों में आसमान में बादल छाए हुए हैं और धुंध व कोहरा दिखाई दे रहा है, जिससे मौसम की रंगत बदली हुई दिखाई दे रही है। लगातार एक महीने से तेज धूप के चलते गर्मी का एहसास होने लगा था। शुक्रवार 28 फरवरी को अचानक से मौसम में परिवर्तन दिखाई दे रहा है। आसमान में घने बादल छाए हुए हैं सूरज भी बादलों की वोट में छिपा हुआ दिखाई दे रहा है। ऐसे में किसान बारिश की उम्मीद के साथ बार-बार आसमान और बादलों की ओर निहार रहे हैं। लंबे समय से बारिश नहीं होने के चलते गेहूं व खरीफ़ की अन्य फसलों को पानी की जरूरत है। लोग पंपिंग सेट के माध्यम से सिंचाई का कार्य बीच-बीच में कर रहे हैं। ऐसे में यदि बारिश होती है तो सिंचाई की समस्या खत्म हो सकती है।