अमेठी में श्रद्धालुओं की मदद के लिए पूरा पुलिस प्रशासन जुटा हुआ है। सोमवार सुबह अचानक बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज से अयोध्या जाने के लिए गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। भीड़ को देखकर स्टेशन के अधिकारियों द्वारा तत्काल पुलिस को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। सभी श्रद्धालुओं को निजी बस और सरकारी बस के माध्यम से अयोध्या के लिए रवाना किया।प्रशासन से मिली मदद के बाद श्रद्धालुओं ने भी प्रशासन का शुक्रिया अदा किया। इस समय बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज में संगम स्नान के लिए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की बढ़ती भीड़ के बाद रेलवे स्टेशनों पर भारी भीड़ उमर रही है।भारी भीड़ को देखते हुए प्रशासन द्वारा अपने तरीके से लगातार श्रद्धालुओं के मदद की जा रही है।आज सुबह करीब 5 बजे बड़ी संख्या में श्रद्धालु प्रयागराज से आने वाली योगनगरी एक्सप्रेस से गौरीगंज रेलवे स्टेशन पहुंचे। स्टेशन पर हुई भीड़ के बाद स्टेशन के अधिकारियों द्वारा मामले की जानकारी गौरीगंज कोतवाली पुलिस को दी गई।सूचना मिलते ही गौरीगंज कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और सभी श्रद्धालुओं को लेकर गौरीगंज बस स्टेशन पहुंची।पुलिस ने मौके पर एक निजी बस और रोडवेज बस में बैठकर सभी श्रद्धालुओं को अयोध्या के लिए रवाना किया। प्रशासन से मिली तत्काल मदद के बाद श्रद्धालुओं ने अमेठी पुलिस का शुक्रिया अदा किया।