फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में देर रात सीएचसी और जिला अस्पताल पहुंचे सीडीओ, स्वास्थ्य सेवाओं की खुली पोल

अमेठी में स्वास्थ्य सेवाओं की हकीकत जानने के लिए मुख्य विकास अधिकारी सूरज पटेल ने शुक्रवार रात जिला अस्पताल और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण रात 9:50 बजे जिला अस्पताल, गौरीगंज से शुरू हुआ और देर रात तक चला। इस दौरान अस्पतालों में डॉक्टरों की गैरहाजिरी, पालीवार ड्यूटी का न होना और मरीजों की दवा पर्ची न बनाए जाने जैसी गंभीर खामियां उजागर हुईं। वीडियो के सामने ईश्वर के दौरान सीएमओ डॉक्टर सुमन सिंह सहित अन्य जिम्मेदार लोग भी मौजूद रहे। मामले में सीएमओ डॉ अंशुमान सिंह ने अपनी बात रखी। सीडीओ सूरज पटेल ने बताया कि रात में निरीक्षण कुछ कमियां मिली है। उन्हें दूर करने का निर्देश दिया गया है। सभी अस्पतालों में चिकित्सकों की पालीवार ड्यूटी अनिवार्य रूप से निर्धारित करने और प्रत्येक भर्ती मरीज की रोग पर्ची तैयार करने को कहा गया है। साफ-सफाई व्यवस्था बेहतर रहे और स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ पात्र लाभार्थियों तक समयबद्ध ढंग से पहुंचे। बताया कि स्वास्थ्य सुविधाओं में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाही पर जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें