फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में तालाब में मिला युवक का शव... हत्या की आशंका

यूपी के अमेठी में शनिवार की सुबह एक युवक की लाश तालाब में मिली। खबर मिली तो घरवाले रोते बिलखते मौके पर पहुंचे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। आगे की कार्रवाई की जा रही है। घटना संग्रामपुर थाना क्षेत्र के खौसी का पुरवा की है। यहां स्थित हनुमान मंदिर के पास तालाब में आशीष मिश्र (32) का शव मिला। वह मड़ौली गांव का रहने वाला था। ग्रामीणों ने हत्या करके शव फेंकने की बात कही है। हालांकि परिजन पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही कुछ कहने की बात कह रहे हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। मृतक के पिता कामता प्रसाद ने बताया कि आशीष एक सप्ताह पहले बहन के घर लखनऊ गया था। शुक्रवार को दोपहर इंटरसिटी ट्रेन से वह दामद के साथ अमेठी पहुंचा था। रेलवे स्टेशन से दामद अपने घर चले गए। लेकिन, आशीष घर नहीं पहुंचा। देर शाम तक इंतजार करने के बाद उससे संपर्क करने का प्रयास किया गया। उसका मोबाइल बंद मिला। शनिवार की सुबह गांव से करीब 600 मीटर दूर हनुमान मंदिर के पास तालाब में शव मिला। शौच को गए ग्रामीणों ने देखा तो अन्य लोगों को जानकारी दी। कुछ देर में उसकी पहचान हुई। इसके बाद घरवालों को खबर दी गई। सूचना पर घरवाले और पुलिस पहुंची। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें