अमेठी के गौरीगंज कस्बे में रविवार की सुबह सड़क किनारे एक युवक का शव पड़ा मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। मृतक की पहचान दुंदीपुर वार्ड नंबर-5 निवासी 40 वर्षीय चंद्र कुमार उर्फ बब्बन कोरी के रूप में हुई है। खबर मिली तो घरवाले भी रोते बिलखते मौके पर पहुंच गए। कोतवाली प्रभारी जिलेदार ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। मामले की जांच की जा रही है। हर पहलू पर गंभीरता से जांच करके उचित कार्रवाई की जाएगी।