फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में सामूहिक विवाह में एक दूजे के हुए 200 जोड़े

अमेठी में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत शुक्रवार को भेटुआ ब्लॉक के यशोदा देवी इंटर कॉलेज में मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमें 200 जोड़े परिणय सूत्र में बंधे। इस दौरान बड़ी संख्या में वर-वधू के परिजन शामिल हुए। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के तहत भेटुआ ब्लाक परिसर में अमेठी, भादर, भेटुआ और संग्रामपुर के चयनित लाभार्थियों का विवाह कार्यक्रम आयोजित हुआ। योजना के तहत हिंदू व मुस्लिम 200 जोड़ों ने हिस्सा लेकर एक दूजे के हुए। विवाह कार्यक्रम में 180 हिंदू जोड़ों ने विद्वान पंडितों की ओर से कराए गए समस्त संस्कारों को पूरा करते हुए एक दूसरे के साथ सात फेरे लिए। कार्यक्रम में अल्पसंख्यक वर्ग के 20 जोड़ों को मौलवी ने निकाह पढ़ाया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष राजेश अग्रहरि, ब्लॉक प्रमुख आकर्षक शुक्ल, सीडीओ सूरज पटले, एसडीएम अमेठी आशीष कुमार सिंह, जिला समाज कल्याण अधिकारी मनोज शुक्ल सहित अन्य लोगों ने वविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देते हुए विवाह प्रमाणपत्र और सभी नव विवाह जोड़ों को उपहार भी प्रदान किया। कार्यक्रम के दौरान लोगों के लिए जलपान व भोजन की व्यवस्था की गई थी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें