फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में सघन तलाशी के बाद परीक्षा केंद्रों में मिला प्रवेश, पांच केंद्रों पर बीएड परीक्षा शुरू

Bhupendra Singh Updated Sun, 31 May 2026 10:00 AM IST

अमेठी में संयुक्त बीएड प्रवेश परीक्षा रविवार को जिले के पांच केंद्रों पर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। पहली पाली की परीक्षा शुरू होने से पहले अभ्यर्थियों की सघन तलाशी ली गई। प्रवेश पत्र और पहचान पत्र के सत्यापन के बाद ही उन्हें परीक्षा कक्ष में प्रवेश दिया गया। जिले के पांच केंद्रों पर कुल 2008 अभ्यर्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। परीक्षा के लिए राजकीय इंटर कॉलेज टीकरमाफी, राजकीय बालिका इंटर कॉलेज सोनारीकला, रणंजय इंटर कॉलेज गौरीगंज, रणवीर इंटर कॉलेज अमेठी और इंदिरा गांधी पीजी कॉलेज गौरीगंज को केंद्र बनाया गया है। सुबह से ही केंद्रों के बाहर अभ्यर्थियों की भीड़ जुटनी शुरू हो गई थी। केंद्रों पर सुरक्षा कर्मियों ने अभ्यर्थियों की जांच के बाद प्रवेश कराया। मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच और अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण लेकर पहुंचे अभ्यर्थियों को उन्हें बाहर जमा करना पड़ा। पहली पाली की परीक्षा सुबह नौ बजे शुरू हुई, जबकि दूसरी पाली की परीक्षा दोपहर दो बजे से होगी। परीक्षा को नकलविहीन और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए सभी केंद्रों पर स्टेटिक मजिस्ट्रेट और कक्ष निरीक्षक तैनात किए गए हैं। तहसील स्तरीय सचल दल भी लगातार निगरानी कर रहे हैं। प्रशासन के निर्देश पर परीक्षा केंद्रों के 500 मीटर दायरे में फोटोस्टेट की दुकानें, साइबर कैफे और पीसीओ बंद रखे गए हैं। साथ ही ध्वनि विस्तारक यंत्रों के उपयोग पर भी रोक लगाई गई है। परीक्षा केंद्रों के आसपास पुलिस बल तैनात है और प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखी जा रही है। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. राजेश कुमार द्विवेदी ने बताया कि परीक्षा की सभी व्यवस्थाएं पहले ही पूरी कर ली गई थीं। सभी केंद्रों पर सुरक्षा और निगरानी के पर्याप्त इंतजाम हैं तथा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संचालित हो रही है।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें