फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में सुबह से छाया घना कोहरा, ठंड से कांपे लोग

अमेठी में तीन दिन से धूप निकल रही थी। जिससे ठंड से राहत मिली थी। लेकिन, बृहस्पतिवार सुबह से ही कोहरा छाया रहा, इससे लोग ठंड से कांपने लगे। वाहनों की रफ्तार थम गई है, ट्रेनें भी लेटलतीफी पहुंच रही हैं। ठंड से बचने के लिए लोग अलाव सेंककर खुद को गर्म रख रहे है। सुबह से ही घना कोहरा छाया रहा, ठंड में इजाफा होने से अधिकतर लोग घरों में ही रहने को मजबूर हो गए। राष्ट्रीय राजमार्ग सहित विभिन्न मार्गों पर वाहनों की रफ्तार काफी धीमी रही। वाहन चालक एक दूसरे के पीछे होकर किसी तरह यात्रा पूरी की। गौरीगं स्थित अस्थायी बस स्टाप सेंटर पर यात्रियों की संख्या काफी कम रही। कोहरे का असर ट्रेनों पर भी पड़ा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें