फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में नाला निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष ने की जांच की मांग

अमेठी में नगर पंचायत अमेठी में नाला निर्माण कार्यों में बड़े पैमाने पर भ्रष्टाचार का आरोप लगाते हुए व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष एवं भाजपा नेता महेश सोनी के नेतृत्व में व्यापारियों ने जिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपकर मामले की जांच कराने की मांग की। ज्ञापन में आरोप लगाया गया कि वर्ष 2021 से अब तक नाला निर्माण के लिए करीब 10 करोड़ रुपये स्वीकृत हुए, लेकिन कई स्थानों पर कार्य अधूरे हैं। इससे बरसात में जलभराव की समस्या बनी हुई है। महेश सोनी ने बताया कि नगर पंचायत को राज्य वित्त, 15वें वित्त आयोग समेत विभिन्न मदों से धनराशि मिली, लेकिन निर्माण कार्यों में अनियमितता बरती गई। उन्होंने कहा कि इस मामले की पहले भी तीन बार शिकायत की गई, मगर हर बार अलग-अलग रिपोर्ट लगाकर प्रकरण का निस्तारण कर दिया गया। व्यापार मंडल ने वर्ष 2020-21 में देवीपाटन मंदिर से डिग्री कॉलेज तक प्रस्तावित नाला निर्माण की भी जांच कराने की मांग की है। ज्ञापन में जिम्मेदार अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई गई। जिलाधिकारी ने शिकायत का संज्ञान लेते हुए पूरे प्रकरण की विस्तृत रिपोर्ट एडीएम से तलब की है। रिपोर्ट मिलने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें