फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में फंदे से लटककर विवाहिता की मौत, ससुरालीजन पर दहेज हत्या का आरोप

अमेठी में रविवार सुबह विवाहिता की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मायके पक्ष के लोगों का आरोप है कि ससुरालीजन अतिरिक्त दहेज की मांग को लेकर बेटी को परेशान करते थे। अब उसकी हत्या कर दी। सूचना पर पहुंची पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटना जामों के दीघा गोपालपुर गांव की है। गांव निवासी विनोद कुमार की पत्नी पिंकी (21) का शव घर के अंदर साड़ी के सहारे फंदे से लटका मिला। बताया गया कि पिंकी सरोज, मोहनगंज के मढौना गांव की रहने वाली थी। इसी वर्ष 12 मई को उसकी शादी हुई थी। थाना प्रभारी विनोद सिंह ने बताया कि मृतका के माता-पिता बाहर रहते हैं। उन्हें सूचना भेजी गई है। वहीं, कुछ रिश्तेदार मौके पर मौजूद हैं। अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत का कारण स्पष्ट होगा। उसके बाद कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें