फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में फंदे से लटका मिला बीमा एजेंट का शव, पुलिस कर रही जांच

यूपी के अमेठी में सोमवार की रात एलआईसी बीमा एजेंट का शव कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। घरवालों ने देखा तो चीख पुकार मच गई। शोर सुनकर आसपास के लोग जमा हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। प्रथम दृष्टया आत्महत्या करने की बात कही जा रही है। मामला कोतवाली क्षेत्र के कस्बा मुसाफिरखाना नगर पंचायत के वार्ड नंबर-4 का है। यहां के रहने वाले अनुराग श्रीवास्तव (55) का शव देर रात कमरे के अंदर फंदे से लटका मिला। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना करके जानकारी जुटाई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस परिजनों और करीबी लोगों से पूछताछ कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें