फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : अमेठी में चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में उमड़े भक्त, पूजा-अर्चना कर की आराधना

अमेठी में रविवार को चैत्र नवरात्रि के पहले दिन देवी मंदिरों में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। देवी पाटन, कालिका धाम, दुर्गा मंदिर और अन्य आस्था स्थलों पर भक्तों ने विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर माता के चरणों में श्रद्धा निवेदित की। सुबह से ही मंदिरों में दर्शन के लिए लंबी कतारें लग गईं, जहां श्रद्धालु माता रानी के जयकारे लगाते हुए नजर आए। मंदिरों में भीड़ को देखते हुए प्रशासन ने सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए। मंदिरों के आसपास बैरिकेडिंग की गई। पुलिस बल तैनात रहा। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए सफाई व्यवस्था और जल आपूर्ति का विशेष ध्यान रखा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें