फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेठी में 40 डिग्री पार पहुंचा पारा, धूप और उमस से लोग बेहाल

अमेठी में मौसम का मिजाज लगातार तल्ख होता जा रहा है। रविवार को तापमान 40 डिग्री सेल्सियस पार पहुंचने से तेज धूप और उमस ने लोगों की मुश्किलें बढ़ा दीं। दोपहर में सड़क पर कुछ मिनट रुकना भी मुश्किल हो गया। गर्म हवाओं और चिपचिपी उमस ने लोगों को छांव तलाशने पर मजबूर कर दिया। सबसे ज्यादा परेशानी राहगीरों को उठानी पड़ी। शहर में महिलाएं और बच्चे सिर व चेहरे पर कपड़ा बांधकर घर पहुंचे। बाइक सवार गमछा, टोपी और चश्मे के सहारे धूप से बचने की कोशिश करते दिखे। तेज गर्मी के बीच नींबू पानी, पना और जूस के ठेलों पर दिनभर भीड़ लगी रही। बाजारों में दोपहर के समय सन्नाटा पसरा रहा, जबकि सुबह और शाम को ही चहल-पहल नजर आई। गर्मी बढ़ने के साथ बेल का शरबत, जलजीरा, लस्सी और फलों के जूस की मांग भी बढ़ गई है। गौरीगंज निवासी रमेश कुमार ने बताया कि तेज धूप में बाइक चलाना और पैदल निकलना मुश्किल हो गया है। लगातार निकल रहा पसीना परेशानी बढ़ा रहा है। घरों और दफ्तरों में भी गर्मी का असर साफ दिखाई दे रहा है। दिनभर चलने वाले पंखे और कूलर भी राहत नहीं दे पा रहे हैं। मौसम वैज्ञानिक डॉ. अमरनाथ ने बताया कि अगले 24 घंटे में तापमान और बढ़ सकता है। फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं। हवा चलने से उमस बनी रहेगी और गर्मी से राहत मिलने की संभावना कम है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें