भारतीय जनता पार्टी कि दिग्गज नेता और केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी अपने लोकसभा क्षेत्र अमेठी के दौरे पर हैं। शुक्रवार को जब वह जनता से मिल रहीं थी तो इसी दौरान एक सेवानिवृत्त स्कूल अध्यापक ने उनसे शिकायत करते हुए कहा कि रिटायरमेंट के बाद भी उनके बकाया का भुगतान नहीं हुआ है। इस पर स्मृति ईरानी वहीं पर शिक्षा अधिकारी को फोन मिला दिया और उन्हें फटकार भी लगाई। घटना का वीडियो भी सामने आया है, जो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।