फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: अस्थमा और हार्ट अटैक से तीन मरीजों ने तोड़ा दम

Sat, 14 Dec 2024 10:43 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
जिला अस्पताल में पर्चा काउंटर पर लगी मरीजों की लाइन।
विज्ञापन
मैनपुरी। गिरता तापमान जिले के अस्थमा और हार्ट के मरीजों के लिए मुसीबत बनता जा रहा है। जिला अस्पताल में लगातार मरीजों की संख्या बढ़ रही है। पिछले 24 घंटे में जिला अस्पताल पहुंचे तीन मरीजों ने दम तोड़ दिया। जिला अस्पताल से पांच मरीजों को हालत बिगड़ने पर मेडिकल कॉलेज सैफई के लिए रेफर किया गया है।
विज्ञापन

पिछले कुछ दिनों से जिले का तापमान लगातार गिर रहा है। शनिवार को न्यूनतम तापमान चार डिग्री नापा गया। सुबह से ही महाराजा तेज सिंह जिला अस्पताल में मरीजों की भीड़ रही। अस्पताल की ओपीडी में 855 मरीज उपचार के लिए पहुंचे। इनमें सर्दी, जुकाम, कोल्ड डायरिया, बुखार के साथ ही अस्थमा और हार्ट के मरीजों की संख्या अधिक रही। शहर के मोहल्ला मिश्राना निवासी जितेंद्र (59) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी। परिजन गंभीर हालत में शनिवार को उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। यहां उपचार के कुछ समय में ही उनकी मौत हो गई।
भोगांव थाना क्षेत्र के गांव रुई सिनौरा निवासी रामलडैते (60) को पिछले कुछ दिनों से सांस लेने में दिक्कत हो रही थी वे अस्थमा से पीड़ित थे। शनिवार की सुबह हालत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां उपचार के कुछ समय में ही उनकी मौत हो गई। एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव मेरापुर छदामी निवासी पूर्णा (40) पत्नी रामबरन को शुक्रवार की रात हार्ट अटैक पड़ा। परिजन उन्हें लेकर जिला अस्पताल पहुंचे यहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। सीएमएस डॉ. मदनलाल ने बताया कि जिन दो मरीजों की उपचार के दौरान मौत हुई है, उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें