फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: साहित्यकार डॉ. धरम को मिला साहित्य गौरव सम्मान

Mon, 23 Dec 2024 05:31 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
डॉ. धरम को सम्मानित करते विहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष डॉ. अनिल सुलभ।
विज्ञापन
- उनकी पुस्तक अद्भुत है संसार हमारा का विमोचन भी हुआ
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मैनपुरी। जिले के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. धर्मेंद्र सिंह धर्म ने जिले का नाम रोशन करने का कार्य किया है। उन्हें नगालैंड महोत्सव में सम्मानित किया गया है। कार्यक्रम के दौरान उनकी पुस्तक अद्भुत है संसार हमारा का विमोचन भी हुआ।
वैश्विक साहित्यिक संस्था अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति द्वारा दीमापुर नगालैंड में 19 दिसंबर से 21 दिसंबर तक तीन दिवसीय 21 वें राष्ट्रीय अधिवेशन के रूप में महोत्सव का आयोजन हुआ था। इसमें में मैनपुरी के वरिष्ठ साहित्यकार डॉ. धर्मेन्द्र सिंह धरम, मैनपुरिया को उनके द्वारा हिंदी साहित्य में उल्लेखनीय योगदान के लिए साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। यह सम्मान सुरेश नीरव अध्यक्ष अखिल भारतीय सर्वभाषा संस्कृति समन्वय समिति, अनिल सुलभ विहार हिंदी साहित्य सम्मेलन के अध्यक्ष द्वारा अंग वस्त्र, कंठ माला और सम्मान पत्र देकर दिया गया। इस अवसर पर डॉ. धरम की पुस्तक अद्भुत है संसार हमारा का विमोचन राष्ट्र भाषा हिंदी प्रशिक्षण संस्थान, पद्मपुखरी (दीमापुर) की निदेशक पी ताकालीला ने देश विदेश से पधारे प्रसिद्ध साहित्यकारों की उपस्थिति में किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. धरम को सम्मानित किए जाने पर जनपद के साहित्यकार लाखन सिंह भदौरिया सौमित्र, सुरेश चौहान नीरव, श्रीकृष्ण मिश्र एडवोकेट, पदम सिंह पद्म, बदन सिंह मस्ताना, शिव सिंह निसंकोच ने हर्ष व्यक्त किया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें