फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: शादी समारोह से लाखों रुपये के जेवर चोरी

Mon, 23 Dec 2024 05:27 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
शिकायत के बाद भी पुलिस नहीं दर्ज कर रही रिपोर्ट
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी


मैनपुरी। शहर के एक मैरिज होम में आयोजित शादी समारोह के दौरान परिवार की ही एक महिला लाखों रुपये के जेवर चुरा ले गई। किशनी क्षेत्र की रहने वाली पीड़िता ने कोतवाली में शिकायत की लेकिन मुकदमा दर्ज नहीं किया गया। परेशान महिला ने एसपी से शिकायत की है।
विज्ञापन

थाना किशनी क्षेत्र के गांव कोडर निवासी ऊषा देवी ने बताया कि वर्तमान में वह आगरा की साईं बिहार कॉलोनी में रह रही हैं। 10 नवंबर को आगरा रोड स्थित एक मैरिज होम में उनकी भतीजी की ननद की शादी में शामिल होने के लिए आई थीं। शादी होने के बाद अगले दिन विदाई के समय भतीजी की तबीयत अचानक खराब हो गई। वह भतीजी को लेकर अस्पताल चली गईं। इस दौरान उनके, भतीजी के जेवर उतार कर महिला रिश्तेदार ने बैग में रख लिए थे। जाते समय वह बैग उन्हें पकड़ा कर चली गई। शक होने पर जब बैग देखा तो उसमें से सारे जेवर गायब थे। उनकी रिश्तेदार महिला ही बैग से करीब 200 ग्राम जेवर निकाल कर ले गई है। जेवर वापसी को लेकर घरेलू बातचीत होती रही लेकिन जेवर वापस नहीं मिले। कोतवाली में शिकायत भी लेकिन आज तक उनकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। एसपी ने महिला को कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें