फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: सियार ने किया था हमला, नहर किनारे मृत मिला

Sat, 14 Dec 2024 10:47 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
सियार के हमले से घायल ग्रामीणों ने शनिवार को पीएचसी जाकर वैक्सीन लगवाई।
विज्ञापन
भोगांव (मैनपुरी)। थाना क्षेत्र के आलीपुर खेड़ा में पांच लोगों पर हमला कर घायल कर देने वाला जंगली जानवर सियार निकला। शनिवार सुबह तालाब के किनारे उसे मृत अवस्था पाया गया। इससे इलाके के लोगों ने राहत की सांस ली। इधर, वन विभाग की टीम ने मौके पर जाकर शव को कब्जे में लिया। घायलों को प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर ले जाकर वैक्सीन भी लगवाई।
विज्ञापन


शुक्रवार को सुबह टहलने जा रहे गांव आलीपुर पट्टी निवासी पूर्व प्रधान सूरज सिंह राजपूत पर जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। उन्हें बचाने आए गांव के ही रिंकू को भी घायल कर दिया। शाम को मानिकपुर निवासी सुखेंद्र शाक्य को खेत पर जाते समय तथा गांव कमलपुर निवासी कौशल किशोर पांडेय व इसी गांव के रजत तिवारी को भी जंगली जानवर ने हमला कर घायल कर दिया था। इसकी जानकारी शनिवार की सुबह वन विभाग को लगी।
सूचना के आधार पर वन क्षेत्र अधिकारी विनीत मिश्रा की टीम ने सभी घायलों के घर जाकर उनकी कुशलक्षेम ली। पीएचसी पर ले जाकर वैक्सीन लगवाई। वन क्षेत्र अधिकारी विनीत मिश्रा ने बताया कि हमला करने वाला जानवर सियार निकला। उसका शव भी नहर किनारे मिला है। अमूमन जंगली जानवर विक्षिप्त होने पर ही हमले करता है। सियार के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें