केंद्र की मोदी सरकार ने मंगलवार को सेना भर्ती में बड़ा बदलाव किया। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने इसके लिए 'अग्निपथ भर्ती योजना' लॉन्च की। इसके तहत अब सेना में युवाओं को चार साल के लिए भर्ती किया जाएगा। यह भर्ती साढ़े 17 साल से लेकर 21 साल की उम्र तक के युवाओं की होगी। इस बीच, रवि किशन ने अपने ट्वीट में लिखा कि, ’मेरी बेटी इशिता आज सुबह बोली- पापा अग्निपथ सेना भर्ती योजना में शामिल होना चाहती हूं। ये सुनकर मैंने उससे कहा आगे बढ़ो बेटा।‘