अमर उजाला टीवी की खास सीरीज अमर उजाला घराना और परंपरा में इस बार देखिए मशहूर शास्त्रीय गायिका शुभा मुद्गल की खास प्रस्तुति। शुभा मुद्गल एक प्रसिद्ध शास्त्रीय संगीत, खयाल, टुमरी, दादरा और प्रचलित पॉप संगीत की गायिका हैं। इन्हें 1996 में सर्वश्रेष्ठ गैर-फीचर फिल्म संगीत निर्देशन का नेशनल अवार्ड अमृत बीज के लिये मिला था। इसके अलावा इन्हें सन-2000 में पद्मश्री से भी सम्मानित किया जा चुका है। इनका जन्म इलाहबाद में हुआ इनका बचपन का नाम शुभा गुप्ता था।