कोलंबो में श्रीलंका के खिलाफ पांचवें वनडे मैच में एम एस धोनी ने एक और रिकॉर्ड कायम कर दिया। धोनी अब वनडे क्रिकेट में 100 स्टंपिंग करने वाले दुनिया के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। धोनी ने श्रीलंकाई पारी के 45वें ओवर में यजुवेंद्र चहल की गेंद पर अकिला धनंजय को स्टंप आउट कर ये मुकाम हासिल किया।