पिछले कई दिनों से मीडिया में चल रही सगाई की संभावना की खबरों के बीच विराट कोहली का ट्वीट आया है जिसमें लिखा है कि इन खबरों में बिल्कुल भी सच्चाई नहीं है । कोहली ने इस खबर का खंडन किया है कि वो और अनुष्का सगाई करने नहीं जा रहे हैं । विराट ने एक ट्वीट कर ये कहा कि अगर वो सगाई करते हैं तो हम इस बात को नहीं छिपाएंगे । गौरतलब है कि गुरुवार को ज्यादातर न्यूज वेबसाइट्स और चैनलों पर यह खबर चल रही थी कि टीम इंडिया के टेस्ट कप्तान विराट कोहली और अभिनेत्री अनुष्का शर्मा नए साल के मौके पर सगाई करने जा रहे हैं ।