सोमवार को केरल हाईकोर्ट ने भारतीय क्रिकेटर एस. श्रीसंत पर लगे आजीवन प्रतिबंध को हटा दिया। आपको बता दें कि बीसीसीआई यानि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड ने श्रीसंत को स्पॉट फिक्सिंग मामले का दोषी पाए जाने के बाद आजीवन प्रतिबंध लगाया था। श्रीसंत आईपीएल के 2013 सीजन में स्पॉट फिक्सिंग मामले का दोषी पाए गए थे। वहीं खुद पर लगे बैन हटाए जाने पर श्रीसंत ने ट्वीट करके अपनी खुशी जाहिर की और उन्होंने लिखा 'गॉड इज ग्रेट, प्यार और सपोर्ट के लिए शुक्रिया'।