फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टी20 सीरीज में भारत ने किया वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ, 3-0 से जीती सीरीज

Sun, 11 Nov 2018 11:52 PM IST
वीडियो डेस्क/ अमर उजाला डॉट कॉम

भारत-वेस्टइंडीज के बीच चेन्नई में खेले गए सीरीज के तीसरे और अंतिम टी20 मैच को भारत ने जीत लिया है। इसी के साथ भारत ने तीन मैचौं की सीरीज में 3-0 से वेस्टइंडीज का सूपड़ा साफ भी कर दिया। टीम इंडिया ने चेन्नई में 6 विकेट से जीत दर्ज की। मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए वेस्टइंडीज की टीम ने 20 ओवर में 181 रन बनाए और जवाब में भारत ने 182 रन बनाकर मैच और सीरीज अपने नाम कर ली। भारत की ओर से शिखर धवन ने नाबाद 92 रन और ऋषभ पंत ने नाबाद 58 रन की बेहतरीन पारी खेली। शिखर धवन को उनकी उम्दा पारी के लिए मैन ऑफ द मैच अवॉर्ड से नवाजा गया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें