9 घंटे सात मिनट तक कंगारू तड़पते रहे, तरसते रहे। एक अदद विकेट के लिए। चेतेश्वर पुजारा के आउट होने के लिए। लेकिन पुजारा रिकॉर्ड्स के जिस पहाड़ पर चढ़ते जा रहे थे, वहां से ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज बेहद बौने नजर आ रहे होंगे।
वो दोहरे शतक से भले चूक गए हों लेकिन उन्होंने अपने खाते मे कई बड़ी उपलब्धियां दर्ज कर ली हैं। लेकिन वो अकेले नहीं थे। अपने युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने भी रिकॉर्ड्स का लेखाजोखा रखने वालों के पेन की स्याही खूब खर्च करवाई।
डालते हैं एक नजर दोनों के रिकॉर्ड्स पर।