भारत ने दक्षिण अफ्रीका में वन-डे सीरीज जीत कर इतिहास रच दिया। दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ आखिरी एक दिवसीय मैच में विराट कोहली के नाबाद 129 रनों की विजयी पारी खेली। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ, दक्षिण अफ्रीका में वन-डे मैच की सीरीज 5-1 से अपने नाम की। आखिरी और छठे वन-डे मुकाबले में विराट ने दक्षिण अफ्रीकी गेदबाजों को ऐसे पीटा मानों वो गली क्रिकेट के गेंदबाजों को पीट रहे हों। इससे पहले बल्लेबाजी करते हुए दक्षिण अफ्रीका ने भारत को महज 205 रनों का लक्ष्य दिया था। आखिरी वन-डे में भारत की धारदार गेंदबाजी के अगुवा रहे शारदुल ठाकुर जिन्होंने 52 रन देकर दक्षिण अफ्रीका के चार बल्लेबाजों को पवेलियन पहुंचाया।