श्रीलंका के खिलाफ तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में अपना पहला शतक लगाने वाले हार्दिक पांड्या ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा कि उन्होंने एक सोचा समझा रिस्क लिया क्योंकि टीम ने अपने प्लान के मुताबिक स्कोर बना लिया था। हार्दिक ने 96 गेंद पर 108 रन बनाए और पारी के अंतिम विकेट के तौर पर आउट हुए। हार्दिक पांड्या की 108 रन की पारी में आठ चौके और सात छक्के शामिल हैं।