श्रीलंका के साथ तीसरे और आखिरी टेस्ट मैच में कीर्तिमान बनाने की दहलीज पर खड़ी है विराट कोहली की सेना। तीसरे और अंतिम टेस्ट मैच में टीम इंडिया से जीत सिर्फ नौ विकेट दूर है। टीम इंडिया तीसरे दिन ही श्रीलंका को ऑल आउट करके इतिहास रचना चाहेगी। जिस तरह से श्रीलंका के बल्लेबाज अब तक परफॉर्म करते आए हैं ऐसे में तो यही लगता है कि विराट कोहली एंड कंपनी को दोपहर के बाद जीत मिल जाएगी और विदेशी धरती पर विराट सेना कर देगी क्लीन स्वीप का सपना पूरा। ये शो मैच के पहले कर्टन रेजर के तौर पर दिखाया गया।