श्रीलंका में जारी त्रिकोणीय क्रिकेट सीरीज में तीनों ही टीमों भारत, श्रीलंका और बांग्लादेश के एक-एक मैच जीत जाने के बाद सीरीज का रोमांच बढ़ गया है। ऐसे में अब 12 मार्च को दबाव भारत पर होगा जो अपना पहला मैच श्रीलंका से पांच विकेट से हार गया था। हालांकि श्रीलंका में भारत का पिछला प्रदर्शन और मौजूदा भारतीय टीम श्रीलंका से बेहतर ही नजर आ रही है।