एशिया कप में भारत ने पाकिस्तान को 3-1 से करारी मात दे दी है। इससे पहले भारत ने पाकिस्तान को लंदन में हुए हॉकी वर्ल्ड लीग सेमीफाइनल्स में धूल चटाई थी। भारत ने उस मैच में पाकिस्तान को 7-1 से मात दी थी और उसके बाद उसी टूर्नामेंट के एक और मुकाबले में पाकिस्तान को भारत ने 6-1 से हराया था।